HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर से भागे नाबालिग प्रेमी प्रेमिका हल्द्वानी में प्रेम टाकिज के पास...

बागेश्वर से भागे नाबालिग प्रेमी प्रेमिका हल्द्वानी में प्रेम टाकिज के पास से बरामद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। बागेश्वर से भागे नाबालिग प्रेमी प्रेमिका हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ लिए। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई। संभवत: वे आज हल्द्वानी आकर दोनों को लेकर घर जाएं।
मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात हल्द्वानी के प्रेम टाकिज के पासएक किशोर और एक किशोरी को आपस में बातचीत करते हुए देखा तो उनसे पूछताछ की। पहले तो उन्होंने मामले का खुलासा नहीं किया लेकिन बाद में वे पुलिस के सामने टूट गए। उन्होंने बताया कि वे एक दूसरे से प्रेम करते हैं और इसीलिए घर छोड़ कर भाग आए हैं। किशोर दसवीं का छात्र है जबकि किशोरी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। दूसरी ओर उनके परिजनों की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी कि उनके बच्चे लापता हो गए हैं। परिजनों ने उनके फोन नंबर भी पुलिस को बताए थे। इसी के आधार पर हल्द्वानी पुलिस ने उन्हें प्रेम टाकिज के पास से पकड़ा था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments