HomeUttarakhandNainitalधारी न्यूज : हर्षोल्लास से मनाया परमानंद पुरी महाराज का जन्मदिन

धारी न्यूज : हर्षोल्लास से मनाया परमानंद पुरी महाराज का जन्मदिन

धारी। सोमवारी महाराज के परम भक्त परमानंद पुरी महाराज का 131वां जन्मदिन भक्तों ने लीलावती आश्रम सरना में धूमधाम से मनाया। शनिवार को अखंड रामायण पाठ के पारायण के बाद सुंदर कांड पाठ किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

महाराज की सामूहिक आरती कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी चंद्र मोहन पनेरू ने बताया कि जन्मोत्सव में नैनीताल, उधमसिंह नगर के अलावा दिल्ली, हरियाणा, रोहतक से भी महाराज के भक्त पहुंचे थे।

किएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं

उन्होंने बताया कि भक्तों को माल पुए का प्रसाद बाँट महाराज का 131 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य संजय पांडे, बीडीसी उमेश तिवारी, दीपू चनोटिया, किशन महतोलिया, संजय पांडे, पंडित विनोद जोशी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र, भुवन पनेरू, भावेश पनेरू इसके अलावा सीतावनी से दयालु महाराज, सितारगंज से कृष्ण महाराज सहित तमाम लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments