HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: अब जन जागृति से लड़ी जाएगी कोरोना के​ खिलाफ लड़ाई,...

अल्मोड़ा न्यूज: अब जन जागृति से लड़ी जाएगी कोरोना के​ खिलाफ लड़ाई, कार्मिकों ने ली शपथ

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब जन जागृति को हथियार बनाने की पहल शुरू हो गई है। अब जनजागरूकता से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। इसी जन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्मिकों ने शपथ ली।
जन जागरूकता अभियान के तहत जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई कि वे कोविड-19 से बचाव के लिए हर नियम का पालन करेंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे। अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सावधानियां बरतने, कोविड से जुड़े आचार व्यवहार का अनुसरण करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने की शपथ ली। इतना ही नहीं मास्क या फेस कवर पहनने एवं दूसरों से 2 गज की दूरी बनाये रखने, नियमित रुप से साबुन—पानी से हाथ धोने, लक्षण महसूस होने पर तत्काल चिकित्सीय सलाह लेने एवं मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ने की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कार्मिकों को कोराना से बचाव के लिए जन जागरूकता पर विशेष ध्यान देना होगा। त्योहारों एवं शीतकाल का समय शुरु होने वाला है। ऐसे में और अधिक सतर्कता बरतना आवश्यक है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments