HomeCovid-19हैल्थ बुलेटिन @5PM : प्रदेश में दो सौ निगेटिव सैंपलों पर दून...

हैल्थ बुलेटिन @5PM : प्रदेश में दो सौ निगेटिव सैंपलों पर दून में मिला एक पॉजिटिव केस

ADVERTISEMENTS

देहरादून। प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे ने हर रोज छह बजे जारी होने वाला बुलेटिन आज एक घंटा पहले यानी पांच बजे ही जारी कर दिया। इस बुलेटिन में एम्स ऋषिकेश में पॉजिटिव पाई गई नर्स के मामले की पुष्टि करते हुए कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या साठ बताई गई है। दिल्ली से भाग कर देहरादून में पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीज के बारे में इस बुलेटिन में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। आज कुल दो सौ सैंपल निगेटिव पाए गए।

जबकि 138 सेंपल जांच को भेजे गए। बुलेटिन के मुताबिक चंपावत का एक, देहरादून के 102, हरिद्वार के 17, नैनीताल के नौ और उधम सिंह नगर के 70 सैंपल नेगेटिव पाए गए। जबकि देहरादून में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया। आज चंपावत से 2,देहरादून से 58, हरिद्वार से 19, नैनीताल से 29, टिहरी गढ़वाल से एक और उधमसिंह नगर से 28 सैंपल जांच को भेजे गए।

देखिए हैल्थ बुलेटिन…

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments