HomeUttarakhandDehradunअंबानी परिवार ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड को दान किये 5...

अंबानी परिवार ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड को दान किये 5 करोड़

ADVERTISEMENTS

देहरादून/गोपेश्वर। प्रसिद्ध उद्योगपति रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी के पुत्र एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य अनंत अंबानी ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड को 5 करोड़ की धन राशि दान दी है। मुकेश अंबानी सहित अंबानी परिवार की बदरीनाथ एवं केदारनाथ सहित चारों धामों में अपार आस्था सर्व विदित है पहले भी उनके द्वारा करोड़ों रुपये का दान श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम को दिया जाता रहा है। अत: इस यात्रा वर्ष भी अंबानी परिवार द्वारा 5 करोड़ रुपये देवस्थानम बोर्ड को दान स्वरूप दिये हैं। देवस्थानम् बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह ने दानीदाताओं का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments