HomeBreaking Newsब्रेकिंग बद्दी : संसद घेराव के नौ साल पुराने मामले में इंटक...

ब्रेकिंग बद्दी : संसद घेराव के नौ साल पुराने मामले में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बबलू पण्डित गिरफ्तार

बद्दी। नौ साल पुराने संसद घेराव के एक मामले में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेसी नेता बबलू पण्डित को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेसी नेता एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बबलू पंडित ने खुद ही मीडिया को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि संसद घेराव के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुझे गिरफ्तार किया है। 2011 में संसद घेराव मामले में इंटक प्रदेशाध्यक्ष व कांग्रेस नेता बबलू पंडित की 9 साल बाद गिरफ्तारी हुई है।

ADVERTISEMENTS

वर्ष 2011 में बबलू पंडित भारती जनता युवा मोर्चा में थे। सदस्य अनुराग ठाकुर के साथ मिलकर यूपीए की सरकार के खिलाफ संसद घेराव किया था।

9 साल के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने बबलू पंडित की गिरफ्तारी बीती रात तकरीबन 1:30 बजे बद्दी में स्थित बबलू पंडित के घर दबिश देकर मौके से बबलू पंडित को गिरफ्तार किया गया। बबलू पंडित को अब दिल्ली ले जाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments