सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा में हुई मासिक बैठक में आय—व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ ही सदस्यों के समक्ष प्रस्तावित महत्वपूर्ण कार्यों का ब्यौरा रखा गया। इस मौके पर उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर पालिका में नाम निर्दिष्ट सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट (नंदादेवी) एवं दीपक वर्मा (लाला बाजार) का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। सदन द्वारा उन्हें शुभमाकनाएं दी गई।
सम्मान कार्यक्रम के बाद पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आय—व्यय का विवरण सदन में पेश करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार—विमश्र हुआ। बैठक में छह बायोटायलेट क्रय करने का निर्णय लिया गया, जिसे सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। आवारा कुत्तों के बंध्याकरण के संबंध में एचएसआइ इंडिया, देहरादून को निगोसिएशन एवं अनुबंध की कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किए जाने की जानकारी दी गई। सदन द्वारा इस हेतु धनराशि स्वीकृत किए जाने पर सहमति प्रदान की गई। माल रोड चंपानौला में फ्रेंड्स बार के सामने मोहल्ला चौसार को जाने वाले सार्वजनिक पैदल मार्ग पर प्रस्तावित वाहन पार्किंग निर्माण कार्य पर लोगों द्वारा किए गये अनापत्ति पत्र पर सदन में विचार—विमर्श हुआ। तय हुआ कि 15 अगस्त को कोरोना काल में बेहतरीन कार्य करने वाले पालिका कर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इस हेतु अतिरिक्त व्यय 49,156 के भुगतान हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में आवारा गायों को गो—सदन भेजने का निर्णय हुआ। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि गायों को गो सदन भेजने की कार्रवाई गतिमान है। विश्वनाथ घाट में विद्युत शवदाह गृह को स्वीकृति प्रदान की गई। नगर क्षेत्र में सोलर लाइटें लगाने का प्रस्ताव रखा गया। सदन ने फिलहाल 100 सोलर लाइटें मय पोल सहित क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की। जिस पर करीब 11 लाख 55 हजार व्यय का अनुमान है। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के अलावा सभासद मनोज जोशी, दीपा साह, विजय पांडे, सौरभ वर्मा, दीप्ति सोनकर, जगमोहन बिष्ट, सचिन आर्या, राजेंद्र तिवारी, आशा रावत, अमित साह, रेखा अल्मियां, नामित सभासद अर्जुन सिंह बिष्ट, दीपक वर्मा तथा अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद सहित समस्त अनुभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
पालिका में नामित सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट और दीपक वर्मा का स्वागत, शहर के हर वार्ड में सोलर लाइटें लगवाने, पार्किंग निर्माण, आवारा कुत्तों के बंध्याकरण सहित इन प्रस्तावों पर बनी सहमति, पढ़िये ख़बर….
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

