HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नियुक्ति व रूके हुए वेतन की मांग को लेकर भूख...

अल्मोड़ा : नियुक्ति व रूके हुए वेतन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर अडिग नीलम आर्या, जिला अस्पताल में अनशन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
एएनएम पद पर नियमित नियुक्ति देने और 18 माह से रूके हुए वेतन का भुगतान करने की मांग को लेकर मल्ला ओड़खाल निवासी नीलम आर्या यहां जिला अस्पताल में भूख हड़ताल पर डट गई हैं। उनका कहना है कि उन्हें 20 फरवरी 2019 को उपकेंद्र मैगड़ी ब्रह्मपोखरी में एएनएम के पद पर तैनाती मिली थी और उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया था। इसके बावजूद एक षड्यंत्र के तहत उसके कार्यभार ग्रहण न करने की झूठी फाइल तैयार की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से उनका लगातार मानसिक उत्पीड़न किया गया। 20 फरवरी को कार्यभार ग्रहण करने के बावजूद भी झूठी फाइल तैयार कर उसके ज्वाइन न करने की बात कही जा रही है। तब से 18 माह बाद भी उसे वेतन नहीं मिला है। इसके चलते वह बेहद तनाव में हैं। उनका कहना है कि उन्हें नियुक्ति पत्र देने के बावजूद ज्वाइनिंग नही दी गई इससे बड़ा उत्पीड़न क्या हो सकता है ? विभागीय अधिकारियों को तत्काल इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। जब तक उनकी मांग पूरी नही हो जाती वह अपनी भूख हड़ताल खत्म नही करेंगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments