सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा जनपद में कोरोना का ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है। आज यहां 06 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें 1-1 पॉजिटिव केस भैंसियाछाना और द्वाराहाट से, 04 हवालबाग से हैं। जिनमें 02 महतगांव, 01 जोशीखोला और 01 पोखखाली से हैं। उल्लेखनीय है कि यहां वर्तमान में केवल 98 एक्टिव केस बताये जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या 1589 है, जिनमें से 1486 स्वस्थ हो चुके हैं। अलबत्ता इतना कहा जा सकता है कि यदि सरकारी आंकड़ों को देखें तो कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। इसके बावजूद आज की तारीख में भी कोरोना का खतरा टला नही है, क्योंकि आज की तारीख तक उत्तराखंड में 669 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें अल्मोड़ा के भी कई लोग शामिल हैं। इसलिए सावधान रहना अब भी जरूरी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।