HomeUttarakhandAlmoraपुण्य तिथि : अल्मोड़ा में स्व. विक्टर मोहन जोशी का भावपूर्ण स्मरण,...

पुण्य तिथि : अल्मोड़ा में स्व. विक्टर मोहन जोशी का भावपूर्ण स्मरण, आदर्शों को अपनाने का आह्वान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
महान देशभक्त, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रख्यात पत्रकार स्व. विक्टर मोहन जोशी को पुण्य तिथि पर यहां याद किया गया। कई लोग एनटीडी स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि सभा की और उनका भावपूर्ण स्मरण किया। वही बाइबिल का पाठ हुआ। इसके अलावा यहां महिला अस्पताल परिसर में लगी उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने उनके आदर्शो को अपनाने का आह्वान किया।
इन अवसरों पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने जान की परवाह किए बगैर विक्टर मोहन जोशी ने बड़ा त्याग किया है। उनका यह त्याग हमारी भावी पीढ़ी को हमेशा प्रेरणा देगा। उन्होंने स्व. जोशी को महान देशभक्त बताया। विशेष रूप से 1930 के झंडा सत्याग्रह में उनके महान योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पादरी रोबिंसन दास द्वारा स्व. विक्टर मोहन जोशी की समाधि पर बाईबिल का पाठ किया गया। इसके पश्चात् महिला अस्पताल अल्मोडा़ में उनकी मूर्ति में माल्यार्पण हुआ। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, किशन गुरूरानी, गिरीश धवन, कन्हैया कुमार आदि कई लोग उपस्थित रहे। श्रद्वांजलि सभा में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रकाश पान्डेय, हाजी नूर अकरम खान, राबिन मनोज भण्डारी, मुकेश नेगी, सौरभ वर्मा, पंकज कान्डपाल, सोनू मटियानी, राहुल, पादरी रोबिन्सन दास, पादरी पंकज मैसी, अनिल डी सिंह, संजय सिंह, बीटी विल्सन, डीके पाल, एके पाल, पनीराम सहित अनेग गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments