HomeUttarakhandAlmoraBig News : अन्य राज्यों से अल्मोड़ा आने वाले सीधे नही जायेंगे...

Big News : अन्य राज्यों से अल्मोड़ा आने वाले सीधे नही जायेंगे घर, होगा अनिवार्य हेल्थ चेकअप, सभी होंगे क्वारेन्टीन! पढ़िये यह जरूरी ख़बर……

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। अन्य राज्यों से जनपद में आने वाले प्रवासियों को अपने—अपने गंतव्यों पर रवाना होने से पूर्व अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराना होगा। हेल्थ चेकअप की व्यवस्था यहां होटल मेनेजमैंट में की गई है। यहां आने वाले सभी लोगों को क्वारेन्टीन किया जायेगा। सामान्य होम क्वारेन्टीन होंगे, जबकि यदि कोई लक्षण पाये गये तो संस्थागत क्वारेन्टीन होंगे।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा जिला कार्यालय के नवीन सभागार में अन्य राज्यों से जनपद में आने वाले प्रवासियों की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि जनपद में आने वाले प्रवासियों हेतु होटल मैनेजमेन्ट में स्वास्थ्य, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों कार्मिकों की टीम की ड्यूटी शिफ्ट वाइज लगाई जाएगी जिससे आने वाले प्रवासियों को कोई समस्या न हो। इसके साथ ही प्रत्येक आने वाले प्रवासी के स्वास्थ्य का परीक्षण स्वास्थ्य विभाग द्वारा, वाहन का नम्बर व उससे जाने वाले लोगो का डाटा व परिवहन विभाग द्वारा तहसील हेतु गाडी आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए अलग-अगल काउंटर बनाये जाएंगे। होटल मेनेजमैन्ट से स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत आने वाले लोगों को उनके घर भेजा जाएगा।
डीएम ने कहा कि सामान्य लोगों को होम क्वारेन्टीन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करवाया जाएगा। वहीं कोई भी लक्षण आदि पाये जाने वाले व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की संस्तुति के आधार पर संस्थागत क्वारेन्टीन किया जाएगा। होम क्वारेंटीन वाले लोगों के स्वास्थय की निगरानी बीआरटी/सीआरटी द्वारा दैनिक आधार पर की जाएगी। उन्होेने अधिकारियों को होटल मेनेजमेन्ट मे शौचालय, बैठने की व्यवस्था, नगरपालिका द्वारा लगातार वाहन व स्थल की सैनिटाइजिंग, करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो इसका खास ध्यान रखा जाय।

उन्होने कहा कि सभी कार्मिक कोरोना हेतु जारी सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, सीएमओ डॉ. सविता हयांकि, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित थे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

अल्मोड़ा जनपद की ख़बरों के लिए ज्वाइन करें हमारा व्हाट्सअप ग्रुप, करें क्लिक —

https://chat.whatsapp.com/IVFF8XtuMIKIrouBivKKAE

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

2 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments