HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज ब्रेकिंग : सागौन की बेशकीमती लकड़ी के 600 गिल्टों के साथ...

सितारगंज ब्रेकिंग : सागौन की बेशकीमती लकड़ी के 600 गिल्टों के साथ तीन ट्रेक्टर ट्राली सीज, चालक व अन्य लोग फरार

नारायण सिंह रावत

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

सितारगंज। बाराकोली वन रेंज के सहदौरा क्षेत्र से वन विभाग की टीम ने तीन टैक्टर ट्राली में लदे बेशकीमती सागौन की लकड़ी के 600 गिल्टे पकड़े हैं। वन विभाग की टीम को देखकर चालक और उसमें बैठे लोग फरार हो गए। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
व​न विभाग के बाराकोली रेंज के रेंजर जितेंद्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि वन​ विभाग की टीम ने बाराकोली रेंज के सहदौरा क्षेत्र से तीन टैक्टर ट्राली में लाद कर लाए जा रहे बेशकीमती सागौन की लकड़ी के करीब 600 गिल्टे पकड़े हैं। जबकि वन विभाग की टीम को देखकर चालक व अन्य लोग मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जांच में इन वाहनों के पास वन पास तो है किन्तु उसमें एक मई की तिथि अंकित थी, लेकिन लकड़ी यह दो मई को ले जा रहे थे। रेंजर डिमरी ने बताया कि बरामद माल लाट संख्या 94 व 71 का है। इसमें 30 घनमीटर लकड़ी है। उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि टैक्टर ट्राली रजिस्टर्ड है या​ नहीं। जांच ​के बाद संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments