टिहरी। कोटेश्वर डैम के वाटर बैक में समाई बोलेरो कार तो निकाल ली गई लेकिन इसके अंदर किसी भी व्यक्ति का शव बरामद नहीं हुआ है। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि लापता लोग काड़ी के अंदर फंसे हो सकते हैं लेकिन गाड़ी के अंदर किसी भी शरीर के न मिलने के कारण अब माना जा रहा है कि कार के डूबते वक्त कार में बैठे लोग गहरे पानी में जा गिरे होंगे। मौके पर मौजूद केदार नाथ के विधायक मनोज रावत ने बताया कि कारे को बाहर निकाल लिया गया है लेकिन सुबह से झील से एक मात्र शव ही बरामद किया जा सका है।
ADVERTISEMENTS
उन्होंने बताया जिस जगह पर हादसा हुआ है उस स्थान पर पानी की गहराई 30 से 35 फीट के बीच है। ऐसे में एसडीआरएफ के गोताखोरों को झील में नीचे उतर कर शवों को ढूंढना काफी कठिन है। उन्होंने बताया इसके बावजूद एसडीआरएफ ने अपना अभियान जारी रखने का निर्णय लिया है।