रामपुर/उत्तर प्रदेश। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सेनेटाइजर का छिड़काव कर रहे एक युवक की कुछ दबंगों ने पीट—पीटकर और जबरन सेनेटाइजर पिलाकर हत्या कर डाली। मृतक के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी है और जल्द ही पांचों आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के भाई थाना क्षेत्र के मुतियापुरा गांव निवासी हरीशंकर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि बीते 14 अप्रैल को उसका भाई कुंवर पाल (19 वर्ष) गांव निवासी हुलासी के साथ पेमपुर गांव में हाइकेन कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान गांव निवासी इन्द्रपाल के अचानक सामने आ जाने के कारण उसके उपर कीटनाशक की कुछ छीटें पड़ गये। जिससे इन्द्रपाल भड़क गया और उसने अपने 4 अन्य साथियों की मदद से उसके भाई की बुरी तरह पिटाई की। इस पर भी जब उनका गुस्सा शांत नही हुआ तो उन चारों ने मिलकर कुंवरपाल के मुंह पर जबरन कीटनाशक का छिड़काव कर दिया। जिसके बाद उसका भाई बेहाश हो गया। इसके बाद उसे बिलासपुर स्थित एक चिकित्सक लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद स्थित एक मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार दो बजे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम मृतक के परिजन शव लेकर थाने पहुंचे व आरोपियों के खिलाफ तहरीर थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक व उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोप गिरफ्तार कर लिये जायेंगे।
सरेआम दबंगई : मुंह पर छिड़का सेनेटाइजर और पीट—पीटकर कर दी हत्या, पढ़िये पूरी ख़बर…..
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

