बिग ब्रेकिंग : कोरोना संक्रमित नेता प्रतिपक्ष करन माहरा के स्वास्थ्य में गिरावट, कांग्रेसी नेताओं की बढ़ी चिंता, जारी किया बयान

0

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत


ADVERTISEMENTS

कोरोना से संक्रमित क्षेत्रीय विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा के स्वास्थ्य में गिरावट की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता काफी चिंतित हैं तथा अपने नेता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। कांग्रेस के रानीखेत जिलाध्यक्ष महेश चंद्र आर्या ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि क्षेत्रीय विधायक माहरा जनता के सच्चे सेवक हैं, कोरोना माहामारी के दौरान उनको सिर्फ और सिर्फ अपनी जनता की फिक्र सताती रही और इस महामारी के दौरान वह दिन-रात क्षेत्र की जनता की सेवा में परस्पर लगे रहे। विधानसभा सत्र से पूर्व हुए कोरोना जांच के दौरान विधायक कोरोना पाॅज़िटिव आ गये थे। जिस कारण उनके स्थास्थ्य में लागातार गिरावट आयी, जिससे उनका शुगर लेवल काफी बढ़ गया है तथा आक्सीजन एवं ब्लड प्रेशर लेवल काफी नीचे आ गया है। जिस कारण उन्हें आक्सीजन दिया जा रहा है। उन्होंने सभी से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि करन माहरा वर्तमान में कोरोना के उपचार के लिए मैक्स अस्पताल देहरादून भर्ती हैं।

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें
ADVERTISEMENTS