कई दिनों बाद आज अल्मोड़ा जनपद को कोरोना से कुछ राहत मिली है। आज शनिवार को जिले में मात्र 20 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि इससे पूर्व विगत कई दिनों से लगातार बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे थे। आज मिले संक्रमितों में 05 सल्ट, 07 धौलादेवी, 03 स्याल्दे, 02 ताड़ीखेत से हैं। इसके अलावा 03 लोग नगर क्षेत्र से भी हैं। जो कि रानीधारा, तल्ला जोशी खोला आदि मोहल्लों से हैं। आपको बता दें कि अब तक जनपद में कुल 1 हजार 477 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 1133 ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है, जबकि एक्टिव केस आज की तारीख में 340 हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।