सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ब्लाक कांग्रेस कमेटी धौलादेवी के पूर्व अध्यक्ष एनडी भट्ट के आकस्मिक निधन पर जागेश्वर के विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल सहित कांग्रेसजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। स्व. भट्ट का विगत रात्रि हल्द्वानी में हृदयगति रूकने से निधन हो गया था। स्व० भट्ट लम्बे समय तक बमनस्वाल के ग्राम प्रधान रहे तथा कांग्रेस पार्टी से जिला पंचायत सदस्य भी निर्वाचित हुए। आज जागेश्वर में बेहद गमगीन माहौल में उनकी अंत्येष्टि की गयी।
अन्त्येष्टि में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंदी पान्डेय, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह, कुंदन सिंह, हरिमोहन भट्ट, बहादुर राम, निरंजन शर्मा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह, मनोज रावत, शेखर पान्डेय, भैसियाछाना से प्रमुख प्रतिनिधि दीपक पान्डेय, तारा मेहरा, पूरन चन्द्र पाटनी, बहादुर राम, हरीश सनवाल, हरीश जोशी, हरीश गैलाकोटी, ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे। स्व. भट्ट के निधन पर अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय आदि ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।
अल्मोड़ा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनडी भट्ट का निधन, कांग्रेसजनों ने जताया शोक
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


