HomeCNE Specialआईपीएल: मैच हार कर भी दिल जीत ले गए एमएस धोनी

आईपीएल: मैच हार कर भी दिल जीत ले गए एमएस धोनी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली। मैच हारकर भी दिल जीतना तो कोई पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से सीखे। कल रात भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया कि उनके प्रसंशक उन्हें सलाम ठोक रहे हैं।
दरअसल सीएसके की बालिंग की बखिया उधेड़ रहे दिल्ली के कप्तान पृथ्वी शॉ की आंख में खेलते समय कुछ चला गया। वे बल्लेबाजी में असहज होने लगे थे। इस समय विकेट के पीछे थे महेंद्र सिंह धोनी, इस अनुभवी विकेटकीपर को समझते देर नहीं लगी कि विपक्षी टीम के कप्तान पृथ्वी की आंख में कुछ चला गया है। इसके बाद धोनी आगे आए और खेल भावना का परिचय देते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी की आंख का जांचा। इसके बाद पृथ्वी ने फिर से धुआंधार बैटिंग जारी रखी।
इस तस्वीर को इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया। इसका कैप्शन दिया गया, ‘पृथ्वी आपकी आंखों में कुछ दिक्कत हो रही है, फिक्र ना करो, मैंने तुमको कवर कर लिया है : एमएस धोनीः ‘ पृथ्वी शॉ ने 43 गेंदों पर 64 रन बनाए थे। इस दौरान शॉ ने 9 चौके और एक छक्का लगाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments