हल्द्वानी न्यूज : बिजली के तार की चपेट में आकर मौत का शिकार हुए युवक के परिवार की मदद करे सरकार : हरपाल शर्मा

1


हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी हल्द्वानी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने बिजली के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत का शिकार हुए जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी कमल रावत की मृत्यु पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि बिजली विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही से एक घर का चिराग बुझ गया है, लेकिन जब प्रदेश का मुख्यमंत्री ही सोया हुआ हो तो कर्मचारी को अपने आप ही सोएंगे। उन्होंने मांग की है कि कमल रावत के परिवार को सरकार की ओर से मदद होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS