HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज़ : किसान बिल के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना, ट्रैक्टर रैली...

कालाढूंगी न्यूज़ : किसान बिल के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना, ट्रैक्टर रैली निकालकर किया विरोध

ADVERTISEMENTS

कालाढूंगी। केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना दिया तथा एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा तो वहीं युवा कांग्रेस ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किसान बिल का पुरजोर विरोध किया। कांग्रेसियों ने किसान बिल को काला कानून बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आम जनता की दुश्मन बन बैठी है पहले नोट बंदी, जीएसटी, बेरोजगारी अब किसान बिल लाकर किसानों को बर्बाद और कंगाल करने का काम किया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध सड़क से सदन तक करेगी। केंद्र सरकार द्वारा बिचौलियों को खत्म करने की बात कहकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

इस अवसर पर पूर्व चैयरमेन दीप चंद्र सती, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला भट्ट, संजय किरौला, किसान नेता भगवान सिंह रौतेला, युंका नेता संजय बिष्ट, अर्णव कम्बोज ने भी संबोधित किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष वकील अहमद, ब्लाक अध्यक्ष विक्रम सामंत, सभासद हरीश मेहरा, अमीर चंद कम्बोज, राजकुमार पांडे, त्रिभुवन कन्याल, नदीम अहमद, देवेंद्र बिष्ट, बंटी तिवारी, राजू पांडे व दीपेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments