HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : ​पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दी एकात्म मानववाद की विचारधारा,...

अल्मोड़ा न्यूज : ​पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दी एकात्म मानववाद की विचारधारा, जयंती पर भावपूर्ण स्मरण, पार्क में चित्र पर माल्यार्पण

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर यहां पांडेखोला स्थित पार्क में सफाई की और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उनके सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया गया।
कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पांडेखोला में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर विचार रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने उनके जीवन व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन में घटित कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की। सन् 1952 में जनसंघ का प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ। जिसमें 15 प्रस्ताव में से 7 पंडित दीनदयाल ने प्रस्तुत किये। वह जनसंघ के अध्यक्ष रहे। श्री रौतेला ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने सनातन विचारधारा एवं एकात्म मानववाद की विचारधारा दी।
पार्टी के नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी ने कहा कि ​पंडित दीनदयाल ने एकात्म मानववाद के सिद्धांत और सांस्कृतिक मूल्यों के उत्थान के लिए कार्य किया। लता पांडे ने कहा कि उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से पंडित दीनदयाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूनम पालीवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानवता के विचारक एवं समावेशित विचारधारा के थे। उन्होंने अपनी कविता भी सुनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी व संचालन संजय साह ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पिलखवाल, सोबू साह, अजय वर्मा, विनीत बिष्ट, अमित शाह, संदीप श्रीवास्तव, राहुल वोहरा, सुनील जोशी, बिरेंद्र जीना, विजय पांडे, कमल जिनवाल, नवीन चंद्र तिवारी, विजय तिवारी, रोहित पंत, अजय पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इधर सांसद अजय टम्टा, राज्यमंत्री रेखा आर्या, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक सुरेन्द्र जीना, महेश नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने पंडित दीनदयाल का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील लोगों से की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments