लालकुआं। भारतीय खाद्य निगम हल्दूचौड़ के 23 अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मजदूरों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। हल्दूचौड़ स्थित भारतीय खाद्य निगम से जुड़े 23 अधिकारी कर्मचारी, गार्ड व मजदूरों को फैसिलिटी क्वॉरेंटाइन किया गया है। बाजपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव परिचालक के हल्दूचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री स्थित कैंपस में गेहूं से भरा ट्रक लेकर आने के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया था। उधर रामनगर में भी उसके पहुंचने से कुछ लोगों को क्वारेंटाइन किया गया था।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









