रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाने की पुलिस ने अंग्रेजी शराब के पव्वों की 11 पेटी से अधिक शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक दीपक गायन वार्ड नंबर 7 श्मशान भूमि, शिवनगर थाना ट्रांजिट कैंप का रहने वाला है। उसके हवाले से 11 पेटी व 6 पव्वे यानी कुल 534 पव्वे बरामद हुए। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही है। पुलिस की टीम में उप निरीक्षक अर्जुन गिरी, कांस्टेबल नरेश जोशी, लक्ष्मण चंद्र, कांस्टेबल प्रकाश भट्ट, कांस्टेबल विपेंद्र सिंह शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें