HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कोरोना प्रभावित गांव बना माइक्रो कंटेनमेंट जोन, सभी को किया...

अल्मोड़ा : कोरोना प्रभावित गांव बना माइक्रो कंटेनमेंट जोन, सभी को किया होम आइसोलेट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भनोली तहसील के ग्राम काभड़ी में 70 व्यक्तियों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी के निर्देश पर सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र को अग्रिम आदेश तक माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उप जिला मजिस्ट्रेट भनोली के आदेश पर इस अवधि में उक्त ग्राम सभा की जरूरी दुकानें सीमित अवधि में क्रमवार खुलेंगी। इस अवधि में परिवार का सिर्फ एक सदस्य ही दुकान में खरीददारी करने आ सकेगा। यहां अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलना पूर्णत: प्रतिबन्धित कर दिया गया है। बाहर से भी किसी के गांव के प्रवेश में रोक रहेगी। होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों का मेडिकल टीम प्रतिदिन परीक्षण करेगी।

ADVERTISEMENTS
http://अल्मोड़ा के इस गांव में एक साथ मिले 70 कोरोना पॉजिटिव
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments