सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड किसान सभा ने 25 सितंबर को विरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत अल्मोड़ा में भी पूर्वाह्न 11 बजे से दो घंटे का धरना व प्रदर्शन होगा। जिसके तहत देश में किसान व मजदूर के हितों के खिलाफ लिये जा रहे निर्णयों का विरोध होगा। यह जानकारी देते हुए किसान सभा अल्मोड़ा के सचिव दिनेश पांडे ने बताया कि किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों के हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ऐसा होने पर किससान सभा पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की अर्थव्यवस्था को मौजूदा सरकार द्वारा बर्बाद किया जा रहा है। देश की सार्वजनिक संपत्तियों को बेचा जा रहा है और बेरोजगारी अपने चरम पर है। इसके अलावा छोटे व्यवसाय खत्म हो रहे हैं। ऐसे में जन विरोधी सभी अध्यादेशों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


