बागेश्वर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीडी जोशी ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल, मास्क, सेनेटाइजर वितरित किए तथा उनका हाल चाल जाना। सीएमओ ने कहा कि वे प्रतिमाह वृद्धों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। सीएमओ डा. बीडी जोशी आज सुबह नीलेश्वर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक वृद्ध के पास जाकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली व कोविड से बचने के लिए उन्हें विटामिन की गोली, फल, मास्क, सेनेटाइजर वितरित किए। इस दौरान उनके साथ रेडक्रास के चेयरमैन अशोक लोहुमी, वृद्धाश्रम के अधीक्षक हेम चंद्र तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी बीसी जोशी,डिप्टी डीपीएम सुनीता भट्ट आदि उपस्थित थे।