HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : पुलिस का नगर के तमाम स्थानों पर चला चेकिंग...

किच्छा न्यूज़ : पुलिस का नगर के तमाम स्थानों पर चला चेकिंग अभियान, हैलमेट-मास्क को लेकर किया जागरूक

ADVERTISEMENTS

किच्छा। पुलिस ने नगर के तमाम स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए तमाम खामियां पाए जाने पर दर्जनों वाहनों का चालान करते हुए जुर्माना वसूल किया। इस दौरान पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हैलमेट तथा मास्क का उपयोग तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का उपयोग करने को लेकर जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम ने नगर के अंबेडकर चौक पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान सीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान दो पहिया तथा चार पहिया वाहन चालकों को जागरूक करते हुए नशे का सेवन कर वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन चलाते समय हैलमेट का उपयोग करने, चार पहिया वाहनों में सीट बैल्ट का उपयोग करने सहित वाहनों के बीमा तथा टैक्स संबंधी दस्तावेजों को साथ रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं पर रोक लगाने, संदिग्ध लोगों की पहचान करने तथा यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक के अनुसार एसएसपी उधम सिंह नगर के निर्देश पर नगर के आदित्य चौक, काली मंदिर तिराहा, दीनदयाल चौक तथा अंबेडकर चौक पर वाहन चैकिंग अभियान चलाकर जनता को यातायात नियमों के साथ-साथ कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

चैकिंग अभियान के दौरान टीम ने दर्जनों वाहनों का चालान करते हुए हजारों का जुर्माना वसूल किया। अंबेडकर चौक पर वाहन चैकिंग के दौरान एसआई हेमचंद्र, एसआई बबीता गोस्वामी, एसआई हेम चन्द पन्त, कां. देवराज सिंह, हरजिंदर सिंह व वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments