हल्द्वानी न्यूज : इंदिरा की सेहत में सुधार, पांच कांग्रेसी नेता कल करेंगे गोल्ज्यू मंदिर में विशेष अनुष्ठान

0

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ​हृदयेश की तबीयत में अब सुधार है। चिकित्सक उनकी लगातार देखभाल कर रहे हैं। उनके बेटे सुमित हृदयेश ने बताया कि इंदिरा के स्वास्थ्य में लगातार सुधार आ रहा है। इस बीच कांग्रेस सेवादल और कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए घोड़ाखाल के गोल्ज्यू देवता के मंदिर में विशेष पूजा की तैयारी कर रहे ​हैं।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष इन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इंदिरा हृदयेश और उत्तराखंड की समस्त जनता के स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ कल सुबह श्री गोलज्यू देवता मंदिर घोड़ाखाल मंदिर में पांच सदस्यों के साथ जाएंगे। इस दिन सभी पांचों लोग सुबह से उपवास पर रहेंगे। पूजा अर्चना करेंगे।

श्री गोलज्यू दरबार में पूजा के लिए कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महानगर, हल्द्वानी इन्द्र सिंह बिष्ट,पूर्व ग्राम प्रधान मल्ली बमौरी मुकुल बल्यूटिया, कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल उत्तराखंड राजेन्द्र चंद्र दुर्गापाल,जिला महामंत्री नेत्र बल्लभ जोशी शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS