HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : नगर पालिका प्रशासन की टीम के साथ अभद्रता मामले...

किच्छा न्यूज़ : नगर पालिका प्रशासन की टीम के साथ अभद्रता मामले में वायरल हो रही वीडियो में कार सवार लोगों के झूठ का हुआ पर्दाफाश

ADVERTISEMENTSAd

किच्छा। जनता को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने तथा मास्क पहनने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान तथा नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूलने की कार्यवाही के दौरान कार सवार लोगों ने नगर पालिका प्रशासन की टीम के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज की और मारपीट का भी प्रयास किया। पूरा मामला नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं दूसरी ओर कार सवार लोगों द्वारा नगर पालिका ईओ सहित अन्य कर्मचारियों पर अभद्रता किए जाने का आरोप लगाने के बाद वायरल हो रही वीडियो ने कार सवार लोगों के आरोपों के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। पालिका प्रशासन की टीम पर अभद्रता करने के लगाए जा रहे आरोप वायरल वीडियो के अनुसार झूठे साबित हो रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोविड-19 के अंतर्गत नियमों का पालन कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान कार सवार लोगों ने टीम के साथ अभद्रता, गाली गलौज कर मारपीट का प्रयास करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित चालानी कार्यवाही करने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी।

नगर पालिका ईओ ने कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार के रजिस्ट्रेशन नंबर सहित कार स्वामी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि उनके नेतृत्व में नगर पालिका की टीम द्वारा रुद्रपुर रोड स्थित टोल प्लाजा के निकट सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा मास्क का उपयोग ना करने वाले वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ ही नियम तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला जा रहा था।

नगर पालिका ईओ ने कहा कि कार्यवाही के दौरान टीम द्वारा करीब 33 चालान करते हुए जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान रुद्रपुर से किच्छा की तरफ आ रही स्विफ्ट कार संख्या यूके18-एफ-6418 को जब टीम द्वारा रोका गया तो कार में सवार करीब 5 युवक व युवतियां सवार थे, जिनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का उपयोग ना करते हुए नियमों का उल्लंघन किया गया था।

ईओ मेहरोत्रा ने बताया कि कार सवार लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का उपयोग ना किए जाने पर जब उन्होंने वाहन स्वामी प्रदीप सरना से नियमानुसार चालान कराने तथा जुर्माना देने के लिए कहा गया तो कार स्वामी प्रदीप सरना ने जुर्माना देने से इंकार करते हुए अभद्रता कर गाली गलौज शुरू कर दी तथा कार सवार युवती तथा युवक ने भी उनके तथा अन्य कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।

पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा कि इस दौरान कार सवार युवक ने अचानक कार चालू करते हुए तेजी से भगा कर चैकिंग कर रही पालिका टीम को कुचलने का भी प्रयास किया और अंजाम भुगतने की भी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। ईओ मेहरोत्रा ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने, अभद्रता करते हुए मारपीट का प्रयास करने तथा तेज गति से कार चलाकर कर्मचारियों को चोटिल करने की कोशिश व अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

इधर कार सवार लोगों द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान टीम द्वारा अभद्रता किए जाने का आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है और पूरे मामले की वायरल हो रही वीडियो ने कार सवार लोगों के झूठ को बेनकाब कर दिया है। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कार सवार लोगों द्वारा टीम के साथ अभद्रता व गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और टीम पर झूठे आरोप लगाकर प्रशासन तथा आम जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। पूरा मामला नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर तथा वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर घटना की जांच व कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments