HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : नगर पालिका कर्मचारियों की बैठक में युवा नेता विनोद...

किच्छा न्यूज़ : नगर पालिका कर्मचारियों की बैठक में युवा नेता विनोद कुमार को आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन का शाखा अध्यक्ष चुना

ADVERTISEMENTSAd

किच्छा। नगर पालिका परिसर में आउटसोर्स कर्मचारियों की संपन्न हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और एकजुट होकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए रूपरेखा बनाई गई। नगर पालिका परिसर में आउटसोर्स नगर पालिका कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा करते हुए कर्मचारियों की पीएफ संबंधी मुख्य समस्या पर संघर्ष में अहम भूमिका निभा रहे युवा नेता विनोद कुमार को सर्वसम्मति से आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन का शाखा अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ नेता रमेश दोदी व आकाश वाल्मीकि को यूनियन के संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। आउट सोर्स कर्मचारी यूनियन के नवनियुक्त शाखा अध्यक्ष विनोद कुमार ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा तथा विश्वास के साथ कर्मचारियों ने उन्हें अहम जिम्मेदारी दी है, वह उस विश्वास को कायम रखने का पूरा प्रयास करेंगे और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा।

इस मौके पर बैठक में नितिन चरन, सूरज कुमार, राहुल कुमार, साउल दास, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश वाल्मीकि, सचिन चरन, अशोक कुमार, सोनू, देंवेन्द्र देवू, राजिन्द्र कुमार, अजय रावत, विमल चरन, अक्षय रावत, सुनील, रवि, सुमित, गोविंदा, बंटी, विवेक, अमित व उमेश आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments