HomeBreaking Newsउत्तराखंड : इमरजेंसी वार्ड में काम कर रही इंटर्न को कोविड—19 की...

उत्तराखंड : इमरजेंसी वार्ड में काम कर रही इंटर्न को कोविड—19 की पुष्टि, प्रदेश में 58 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

देहरादून। गत देर रात्रि कोविड—19 का एक नया मामला सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 58 हो गई है। गत देर रात्रि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि ऋषिकेश एम्स की एक इंटर्न में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब एम्स में संक्रमित मरीजों की संख्या 5 हो गई है। जिसमें से एक महिला मरीज की मौत शुक्रवार को ब्रेन हैमरेज के कारण हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, आज आई 409 कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट से 408 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। वहीं, एक मरीज संक्रमित पाया गया है। एम्स प्रशासन की ओर से बताया  गया कि 23 वर्षीय संक्रमित इंटर्न 16 अप्रैल से इमरजेंसी वार्ड में काम कर रही थी। बीते 28 दिनों से वह ऋषिकेश से बाहर नहीं गई थी। इंटर्न किसी दूसरे मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। 28 अप्रैल को इंटर्न में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। जिसके बाद से ही वह होम क्वारंटीन थी।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments