देहरादून। आज राज्य सभा में कृषक, कृषि व कृषि सेवा सम्बन्धी बिलों के पारित होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मोदी सरकार की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया व प्रधानमंत्री जी व कृषि मंत्री जी को बधाई दी।
आज राज्यसभा में कृषि व कृषक हित में तीन बिल पारित होने पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि अब देश का किसानों कई बंधनों से मुक्त हुआ है। साथ ही उसे बिचौलियों के मकड़ जाल से भी मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि अब किसान अपनी इच्छा से उपज बेच सकेगा। भगत ने इन बिलों पर कांग्रेस के विरोध की आलोचना करते हुए कहा कि इससे साफ़ है कि कांग्रेस किसान विरोधी है। भगत ने कहा कि कांग्रेस ने इन बिलों को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। अब जब ये बिल मोदी सरकार ले कर आई तो कांग्रेस इनके विरोध में खड़ी हो गई। यह कांग्रेस का दोहरा चेहरा है ।
देहरादून: कृषक, कृषि व कृषि सेवा सम्बन्धी बिल संसद से पारित होने का भगत ने किया स्वागत, कांग्रेस को बताया किसान विरोधी
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









