HomeUttarakhandAlmoraबड़ी ख़बर : यहां नही होगी यूएस नगर में पाये गये अल्मोड़ा...

बड़ी ख़बर : यहां नही होगी यूएस नगर में पाये गये अल्मोड़ा निवासी 2 कोरोना पाजिटिवों की गणना, हमारे यहां कोई संक्रमित नही : डीएम अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। गत दिवस उधम सिंह नगर में अल्मोड़ा के सोमेश्वर निवासी दो लोगों के कोरोना पाजिटिव पाये जाने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने स्पष्ट कर दिया है कि इन दोनों लोगों की गिनती अल्मोड़ा में नही, ​बल्कि उधम सिंह नगर में की जायेगी। अल्मोड़ा जनपद में कोई भी कोरोना पाजिटिव नही है। डीएम ने बताया गत दिवस 30 अप्रैल को उधमसिंह नगर में अल्मोड़ा जनपद के मूल निवासी दो युवक जांच के दौरान कोरोना पाॅजिटिव पाये गये। उन्होेने बताया कि उक्त दोनों युवक विगत 7-8 माह से काम करने के लिए जनपद से बाहर थे। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त दोनों युवकों की कोरोना पाॅजिटिव गणना जनपद उधमसिंह नगर में की जाएगी जनपद अल्मोड़ा में उक्त दोनो व्यक्तियों कोरोना पाॅजिटिव की गणना नहीं की जाएगी। जनपद में वर्तमान में एक भी पाॅजिटिव केस नही है।

पूर्व प्रेषित कुछ विशेष समाचार, प​ढ़ने के लिए क्लिक करें —

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments