अयोध्या न्यूज : दरवाजे पर पेमेंट लेकर आ रहा डाकिया

0
सांकेतिक फोटो

अयोध्या। डाक विभाग अयोध्या के मंदिरों और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पहुंच गया ​है। भारतीय डाक विभाग जरूरतमंदों को उनके द्वार पर ही उनके खातों का भुगतान किया जा रहा है। यह व्यवस्था इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से की जा रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डाक विभाग घर-घर जाकर दे रहा है जो जरूरतमंदों को उनके खातों से निकासी दे रहा है। लॉक डाउन के नियम को सुचारू रूप से पालन कराने तथा लोगों को बैंक जाकर लाइन न लगाने पड़ें इसलिए भारत सरकार यह योजना शुरू की है। अयोध्या मंडल ने 5000 लाभार्थियों ने अब तक तीन करोड़ से ज्यादा रुपए का भुगतान लिया है। लोग टोल फ्री नंबर पर कॉल करते हैं और डाक कर्मी उनके दरवाजे पर आकर उनका भुगतान कर जाते हैं। आप भी यदि इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो 155 299 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।


ADVERTISEMENTS

लेटेस्ट ख़बर के लिए जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से,
https://chat.whatsapp.com/
DgdwsJJqlSTGKfpD5GJ6vb

ADVERTISEMENTS