HomeUttarakhandAlmoraओवर रेट पर न बेचें कोई सामान, महामारी का करना है संयुक्त...

ओवर रेट पर न बेचें कोई सामान, महामारी का करना है संयुक्त मकाबला, उत्पीड़न हुआ तो व्यापारियों के साथ खड़ा होगा व्यापार मंडल : सुशील साह

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। उपजिलाधिकारी/जिला पूर्ति अधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने आज ओवर रेट पर कुछ सामान बिकने की शिकायत मिलने पर प्रशासन की टीम के साथ बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस बीच व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने एसडीएम से मुलाकात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के बीच आज यह अफवाह उड़ गई कि दुकानों की सैम्पलिंग की जा रही है। एसडीएम ने व्यापार मंडल से आग्रह किया कि वह अपनी ओर से व्यापारियों को समझायें कि कोई भी ओवर रेट में सामान न बेचे और आवश्यकीय वस्तुओं की दुकानें ही खोली जाये। सुशील साह ने कहा नगर व्यापार मंडल सभी व्यापारियों से आग्रह करता है कि वह कोई भी सामान ओवर रेट पर न बेचे। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि किसी व्यापारी का उत्पीड़न नही होने दिया जायेगा। यदि किसी व्यापारी के साथ कुछ गलत होता है तो व्यापार मंडल उनके साथ होगा। उपजिलाधिकारी से मुलाकात करने वालों में अध्यक्ष सुशील साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येष पांडे, अनिता रावत, मयंक बिष्ट, कार्तिक साह, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, दर्शन रावत, सन्नी अंसारी, मनीष जोशी आदि शामिल थे।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यदि आप हमारे पूर्व के किसी व्हाट्सएप ग्रुप से नही जुड़े हैं तो नीचे दिये लिंक पर क्लिक कर तत्काल कीजिए ज्वाइन और अपने मोबाइल पर प्राप्त कीजिए सबसे विश्वसनीय और लेटस्ट ख़बरें —

https://chat.whatsapp.com/F0j3WLuZ4Xl9NTIgXYlfW9

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments