Corona Returns : गरमपानी में कोरोना संक्रमित पाए गए 02 लोग, हड़कंप
ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जनपद में आज कोरोना विस्फोट ने सबको चिंता में डाल दिया है। आज रिकार्ड तोड़ 93 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें से सबसे अधिक लमगड़ा ब्लॉक के हैं, जहां एक साथ 73 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 4 रानीखेत, 4 भिकियासैंण ब्लॉक से तथा 12 लोकल अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के हैं। शहर में आज मिले कोरोना पॉजिटिवों में टम्टा मोहल्ला, भ्यारखोला, विवेकानंद पुरी, धार की तूनी आदि से हैं। एक विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। आपको बता दें कि वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 191 हो चुकी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।