HomeHimachalइंजीनियर्स डे : सर विश्वेसरैया को श्रद्धांजली के साथ लिया भारत निर्माण...

इंजीनियर्स डे : सर विश्वेसरैया को श्रद्धांजली के साथ लिया भारत निर्माण का संकल्प

नालागढ़। पूरे देश के साथ औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में भी भारतरत्न इं. एम विश्वेसरैया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इंजीनियरिंग दिवस अधिशासी अभियंता अजय शर्मा की अध्यक्षता में बड़ी शालीनता के साथ मनाया गया। नालागढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में इंजीनियरों की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के इंजीनियरों ने एकत्रित होकर भारत रत्न विश्वेसरैया को श्रद्धांजलि दी और और क्षेत्र के इंजीनियरों ने प्रेरणा लेते हुए भारत निर्माण में अपना भी अहम योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर इंजीनियर राजकुमार शर्मा सहायक अभियंता, इंजीनियर अजीत शर्मा सहायक अभियंता, इंजीनियर पवन चंदेल प्रधान इंजीनियर संघ जिला सोलन, इंजीनियर जोगिंदर सिंह ठाकुर, इं. नरेंद्र कुमार, इं. अमन कुमार, इं. गुरचरण सिंह व इं. राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments