HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : गौलापार स्टेडियम में 200 और मिनी स्टेडियम में 100...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : गौलापार स्टेडियम में 200 और मिनी स्टेडियम में 100 बेडों के आक्सीजनयुक्त चिकित्सालय बनेंगे, निरीक्षण

हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी और इंसिडेंट कमांडर कोविड 199 नरेंद्र सिंह भंडारी ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार एवं मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में ऑक्सीजन युक्त कोविड-19 सेंटर की स्थापना के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि पंत, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह,एसडीएम विवेक राय, नोडल अधिकारी रेखा कोहली के अतिरिक्त विभिन्न लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं से संबंधित विभागों यथा- विद्युत विभाग, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, क्रीड़ा विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त संगीता आर्य एपीडी एवंं अन्य नोडल अधिकारियों की उपस्थित में उक्त भवन एवं इनके परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभागीय अधिकारियों को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में 150 बेडों तथा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में 200 बेडों की सुविधाओं से युक्त ऑक्सीजनयुक्त कोबिड केयर सेंटर की स्थापना के लिए आवश्यकता के अनुरुप सामग्री के विभिन्न स्रोत से उपलब्धता व स्थानीय क्रय की व्यवस्था, उनका उपयोग तथा विभागीय अधिकारियों की भूमिका, उनके दायित्व निर्धारण आदि पर विचार करने के उपरांत वस्तुनिष्ठ एक्शन प्लान व ले-आउट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments