HomeUttarakhandNainitalभाजपा के छद्म राष्ट्रवाद की पोल खुली - उपपा

भाजपा के छद्म राष्ट्रवाद की पोल खुली – उपपा

ADVERTISEMENTS

रामनगर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने मोदी सरकार एवं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र को पीओके बताने वाली अभिनेत्री के बयान का समर्थन कर उसे महिमामंडित करने से उसके छद्म राष्ट्रवाद की पोल खुल गई है तथा वह जनता के समक्ष पूरी तरह बेनकाब हो गई है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भाजपा एवं भाजपा नीत सरकारों के द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना के द्वारा मुंबई महाराष्ट्र को पीओके संबंधी बयान का समर्थन कर उसे महिमामंडित करना, उसे वाई प्लस श्रेणी सुरक्षा मुहैया कराने से स्पष्ट हो गया है

कि वहां अपने राजनीतिक फायदे के लिए देश की अस्मिता, एकता और अखंडता के साथ किसी भी स्तर पर जाकर समझौता कर सकती है। उपपा नेता प्रभात ध्यानी ने केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा सत्ता के लगातार बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता जाहिर की। ध्यानी ने कहा कि देश की मोदी सरकार, योगी सरकार, ठाकरे सरकार अपने निजी फायदे के लिए देश के कानूनों, संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उपपा नेता ने कहा कि देश की जनता को इसके लिए आगे आना होगा तभी जाकर के लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हो पाएगी।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments