कालाढूंगी न्यूज : कोटाबाग गांव में बांटी इम्युनिटी बढ़ाने की दवाई

0

कालाढूंगी। होम्योपैथी विभाग के सौजन्य से अपने अभियान को जारी रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. मंगल सिंह बिष्ट ने रविवार को होम्योपैथी विभाग की तरफ से कोटाबाग के नया पांडेगांव में इम्युनिटी बढ़ाने की आर्सेनिक एल्बम 30 का निशुल्क वितरण किया। तमाम ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दवाई वितरण की। इस दौरान डा. मंगल सिंह बिष्ट ने दवाई के वितरण के साथ ही कोरोना वायरस से बचाव एवं दवाई सेवन के तरीकों के बारे में बताया। सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने व मास्क पहनने के लिये प्रेरित किया। ? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?


ADVERTISEMENTS

उन्होंने बताया कि 3 दिन तक यह दवाई सेवन से मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा कोरोना वायरस के खतरे को भी यह दवाई कम करती है। इससे पूर्व भी विभाग द्वारा कोटाबाग व कालाढूंगी में दवाई का वितरण किया गया है। डा. मंगल बिष्ट ने बताया भविष्य में भी उक्त दवाई का वितरण किया जाता रहेगा। उन्होंने बताया इस दवाई के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान गीता तिवारी, पूर्व प्रधान उमेश तिवारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS