HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गुमशुदा महिला बरेली से बरामद

अल्मोड़ा : गुमशुदा महिला बरेली से बरामद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
तिथि : 12 सितंबर, 2020

जैंती तहसील अंतर्गत ग्राम आराखेत से गुमशुदा महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया। लमगड़ा थाना पुलिस ने महिला बरेली से बरामद की। पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मामले के मुताबिक 9 सितंबर, 2020 को जैंती तहसील के ग्राम सूरी निवासी चंदन सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना लमगड़ा में दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि उनकी विवाहित पुत्री पूजा देवी पत्नी भूपाल सिंह निवासी आराखेत, तहसील जैंती, बिना कुछ बताए घर से कहीं चले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने खोजबीन व पड़ताल शुरू की। चौकी प्रभारी जैंती गौरव जोशी ने सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन और पूछताछ की। पुलिस ने साईबर सेल अल्मोड़ा की मदद से लोकेशन का पता लगाया। पता चलते ही लमगड़ा थाने से पुलिस टीम बरेली पहुंची और पूजा देवी को चंदपुर बिचपुरी बरेली से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे यहां लाकर परिजनों के सुपुर्द किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments