HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज़ : किसनपुर सकुलिया में इम्युनिटी बढ़ाने वाली होम्योपैथिक दवा का...

मोटाहल्दू न्यूज़ : किसनपुर सकुलिया में इम्युनिटी बढ़ाने वाली होम्योपैथिक दवा का निशुल्क वितरण

ADVERTISEMENTS

मोटाहल्दू। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के निर्देशन में आज ग्रामसभा किसनपुर सकुलिया मोटाहल्दू में लक्ष्मी नारायण बैंकेट में ग्राम प्रधान विपिन जोशी के नेतृत्व में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए इम्युनिटी पावर बढ़ाने वाली होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एलबम-30 का वितरण किया जा गया। नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी अवस्ती ने बताया की अब तक भारत सरकार आयुष मंत्रालय की एडवायजरी के तहत आर्सेनिक एलबम-30 दवा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निःशुल्क वितरित की जा रही है, वर्तमान में अभी तक 1 लाख 80 हजार लोगों तक पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य यह कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जाए लोगों को दवा देकर इसके सेवन की विधि भी समझाई जा रही है,

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

वही उन्होंने बताया कि जिला मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर 1.50 लाख से अधिक लोगों को दवा का वितरण कर दिया गया है, डॉ. अवस्थी ने बताया कि ये दवा 4 से 6 गोली प्रतिदिन एक बार तीन दिन तक सुबह खाली पेट व्यस्क के लिये व 4 गोली प्रतिदिन एक बार तीन दिन तक सुबह खाली पेट बच्चों को लेनी होती है, गर्भवती महिलाएं सप्ताह में एक बार इसका स्तेमाल करेंगी। इसका शेवन बच्चे, बुजर्गो व महिलाएं के साथ किसी भी आयु के लोग कर सकते है, इस दवा के शेवन के बाद 30 मिनट के भीतर भोजन कर सकते है, आज यहां मोटाहल्दू किसनपुर सकुलिया ग्रामसभा में ग्राम प्रधान विपिन जोशी को लगभग 610 परिवारों व 3460 लोगों में वितरण करने को दी गई है। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, भुवन प्रशाद, नवीन चन्द्र भट्ट, आनंद कपिल, गिरिश चन्द्र भट्ट, के साथ आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित तमाम लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments