हल्द्वानी। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का 133वां जन्म दिवस सामाजिक दूरी एवं सादगी के साथ मनाया गया। तिकोनिया स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में गोपाल रावत, संयोजक रेनू जोशी, नगर संयोजक डीके पंत ने पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित पंत के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि पं. पंत जी महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। पं. गोविन्द बल्लभ पंत आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं. पंत जी के आदर्शों, को अपनाते हुये हमारा राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि है। पंडित पंत जी की उपलब्धियां देश व प्रदेश के चारोे दिशाओं प्रदर्शित होती थी। हमें उनके आदर्शो को अपने जीवन मे अपनाते हुये हम अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते है।
कार्यक्रम में नेत्र बल्लभ जोशी,योगेश काण्डपाल, विशाल नेगी,धुव कश्यप, देवेन्द्र नेगी, ममता दानी, अनीता पाण्डे एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
हल्द्वानी न्यूज : भारत रत्न पंत को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


