HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पूर्व विधायक मनोज तिवारी ​समेत कई लोगों ने खूंट में...

अल्मोड़ा : पूर्व विधायक मनोज तिवारी ​समेत कई लोगों ने खूंट में मनाई पंत जयंती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
तिथि : 10 सितंबर, 2020
पूर्व विधायक मनोज तिवारी समेत कई लोगों ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्म स्थली खूंट जाकर जयंती पर उन्हें याद किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस मौके पर श्री तिवारी ने उनके आदर्शो पर चलकर कार्य करने की जरूरत बताई।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत आधुनिक उत्तर भारत के निर्माता के रूप में याद किये जाते हैं।उन्होंने बताया कि पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त का जन्म 10 सितम्बर 1887 को हुआ था। उन्होंने पंडित पंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता के साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमन्त्री, भारत के चौथे गृहमंत्री रहे। उन्हें भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि पंडित पंत देशभर में सबसे अधिक हिन्दी प्रेमी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने जनभाषा के रूप में हिन्दी को शिक्षा और कामकाज का माध्यम बनाने की जोरदार मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि उनके ही प्रयासों से हिन्दी को राजकीय भाषा का दर्जा मिला।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य धामस गोविन्द सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुज्याड़ी परितोष जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य धारी ताराराम, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश रौतैला, ग्राम प्रधान मोंटू, ललित पन्त, मनोज बिष्ट, दिनेश जोशी, चन्दन सिंह भोज, आनन्द बिष्ट, खीमसिंह, हरीश जोशी, प्रेमबल्लभ, आनन्द सिंह, बिशन सिंह, निरंजन पान्डेय, किशोर कनवाल, सुन्दर भोज, जगदीश पंत, केशव दत्त पान्डेय सहित दर्जनों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments