HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत में 133 वीं वर्षगांठ पर याद किए गए भारत रत्न प०...

रानीखेत में 133 वीं वर्षगांठ पर याद किए गए भारत रत्न प० गोविन्द बल्लभ पन्त, कांग्रेसजनों ने विधायक करन माहरा के नेतृत्व में निकाली प्रभात फेरी

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
ति​थि — 10 सितंबर, 2020

ADVERTISEMENTSAd

भारत रत्न प० गोविन्द बल्लभ पन्त की 133 वी वर्ष गांठ पर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ द्वारा विधायक करन माहरा के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी में सर्व प्रथम सुभाष चौक में मूर्ति का माल्यार्पण किया गया। इसकके उपरान्त गांधी चौक में गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत वीर स्वतन्त्रता सेनानियों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए देशभक्ति के नारेे लगाते हुए कांग्रेसजन भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पन्त पार्क पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इस बार कोविड—19 के चलते विगत वर्षों की तरह प्रतियोगिताएं नही हो पाई। स्कूलीे बच्चों ने केवल ऑनलाइन ही चित्र कला एवं निबन्ध प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता रंगकर्मी विमल सती द्वारा कराई गयी। पुरस्कार वितरण विधायक करन माहरा तथा पूर्व कैन्ट उपाध्यक्ष मोहन नेगी द्वारा किया गया। निबन्ध में हितेष बिष्ट प्र​थम, सोनाली फर्त्याल द्वितीय, मीनाक्षी बिष्ट तृतीय रहे। चित्रकला स्पर्धा में शोबिया अमीन, प्रज्ञा किरौला व माही आर्या क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग हरीश लाल साह, जोगेंद्र बिष्ट व अशोक पन्त ने दिया। विधायक करन माहरा ने प० गोविन्द बल्लभ जी की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। प्रभात फेरी में ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, नगर कांग्रेश अध्यक्ष उमेश भट्ट, पीसीसी कैलाश पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी अगस्त लाल, पूर्व परिवहन सलाहकार सुंदर गोयल, जिला अध्यक्ष महेश आर्या, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल देव, यतीश रौतेला, अमित पांडेय, त्रिलोक आर्या, राजेन्द्र बिष्ट, कुलदीप कुमार, अभिषेक बिष्ट, विजय तिवारी, अमन शेख, सोनू सिद्धकी, विनीत चौरसिया, आनन्द अग्रवाल, हेमन्त बिष्ट आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments