उत्तराखंड में कोरोना : अब तक के सभी रिकार्ड ध्वस्त, 1061 नए केस आए सामने, 12 कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम,यूएस नगर में 265, देहरादून में 251 और हरिद्वार में 142 रोगी मिले, पहाड़ों में भी बढ़ा आंकड़ा

1


देहरादून। बुधवार प्रदेश में कोरोना ने अब तक का सबसे बड़ा वार किया है। आज प्रदेश में कोरोना के 1061 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 27211 तक पहुंच गई है। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 18262 रोगी स्वस्थ्य हो चुके हैं।
बुधवार को प्रदेश में आए कोरोना के नये मामलों में अल्मोड़ा में 35, चमोली में 32, चम्पावत में 51, देहरादून में 251, हरिद्वार में 142, नैनीताल में 36, पौड़ी में 68, पिथौरागढ़ में 27, रुद्रप्रयाग में 49, टिहरी में 82, ऊधमसिंह नगर में 265 एवं उत्तरकाशी में 23 मामले शामिल हैं।
प्रदेश में आज कोरोना के 12 रोगियों की मौत हुई हैं। इनमें 6रोगी की मौत एम्स में, 2 की दून अस्पताल में, 4 रोगी की मौत सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में हुई है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS