HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज न्यूज : 70 लोगों ने किया रक्त का महादान,रामलीला भवन में...

सितारगंज न्यूज : 70 लोगों ने किया रक्त का महादान,रामलीला भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
रामलीला भवन में रक्क्तदान शिविर का अयोजन किया गया। जिसमें बीडीसी सदस्य विशाल त्रिपाठी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समिति के संरक्षक राजीव गुप्ता गुप्ता ने बताया कि कोरोना के चलते रक्त की मांग में बढ़ोतरी हो रही है और लॉकडाउन के चलते काफी लंबे समय के बाद रक्तदान शिविर लगवाया गया है। समिति के महामंत्री आशीष पांडेय ने कार्यक्रम में रक्क्तदान करने आये युवाओं का आभार व्यक्त किया और रक्तदान सेवा के उनके उत्साह की सराहना की। कर्यक्रम में नगर के कई वरिष्ठ नेताओं व समाजसेवियों ने पहुंचकर योगदान किया। लगभग 70 लोगों ने रक्तदान किया। कोरोनकाल को देखते हुए मास्क ,सोशल डिस्टेंसिंग, का भी पालन किया गया। इस मौके पर राकेश त्यागी,विजय सलूजा,शेर सिंह, हरीश दुबे,एमपी तिवारी, संदीप बाबा, गुरप्रीत औजला, सोनू जायसवाल, राजू हरियाणवी,उमेश अग्रवाल ,सोप्रीत सिंह भाटिया,अमित रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments