हल्द्वानी न्यूज : कुसुमखेड़ा उपडाकघर में लंबी लाइनें फिर भी सर्वर डाउन, महिला अभिकर्ताओं का चढ़ा पारा

0


हल्द्वानी। उपडाकघर कुसुमखेड़ा में कार्यरत महिला अ​भिकर्ताओं ने पिछले कुछ महिनों से हो रही परेशानी को लेकर अधिकारियों का धन अपनी ओर खींचा है।
उनका कहना है कि उप डाकघर कुसुमखेड़ा में एक ही काउंटर होने व स्टाफ की कमी होने के कारण आम लोगों और अभिकर्ताओं को एक ही पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। जबकि अभिकर्ता होने के नामते उनके पास दस्तावेज व अन्य सामग्री भी होती है। इससे उन्हें दिक्कते होती हैं।
उनका कहना है कि उपडाघर में बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है और वहां कोई शेल्टर भी नहीं है। जिसकी वजह से कई बार महिलाएं चक्कर खाकर गिर भी जाती हैं। उप डाकघर में पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है।

ADVERTISEMENTS


उनका कहना है कि अपनी बारी पहले लाने के लिए अभिकर्ता सुबह 6 बजे ही लाइन लगा लेती हैं। इससे उनका घर का काम काज भी प्रभावित होता है। कई बार तो ऐसा होता है कि कई बार अपनी बारी की प्रतीक्षा में कई घंटे खड़े होने के बाद जब उनका नंबर आता है तो बताया जाता है कि सर्वर डाउन हो गया है।

ADVERTISEMENTS