HomeCovid-19हल्द्वानी न्यूज : कर्फ्यूग्रस्त बनभूलपुरा में मोबाइल वैन से दी जा रही...

हल्द्वानी न्यूज : कर्फ्यूग्रस्त बनभूलपुरा में मोबाइल वैन से दी जा रही ओपीडी सेवा, दवाएं दी, ओआरएस के पैकेट बांटे, 130 लोगों का चेकअप

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर कर्फ्यूग्रस्त बनभूलपुरा के सभी सेक्टरों में मेडिकल टीमों तथा मोबाइल मेडिकल वैन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बुधवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रश्मि पंत के नेतृत्व में मोबाइल मेडिकल वैन द्वारा ओपीडी की गई तथा पैथोलोजिकल टैस्ट भी किये गये। जानकारी देते हुये डा. पंत ने बताया कि सेक्टर-1 किदवई नगर, सेक्टर-2 चोगरलिया रोड, सेक्टर-3 इन्दिरा नगर, सेक्टर-4 उजाला नगर बरेली रोड तथा सेक्टर-5 ताज चौराहे में मोबाइल वैन ने भ्रमण कर 130 लोगों की ओपीडी की तथा 14 पैथोलोजिकल टेस्ट भी किये। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान लोगों को खांसी जुकाम बदन दर्द की दवाईयां निशुल्क दी गई तथा गर्मी के मौसम को देखते हुये ओआरएस के पैकेट भी वितरित किये गये। डा.पंत ने बताया कि अब तक बनभूलपुरा क्षेत्र में 9639 परिवारों के 55766 लोगों का परीक्षण किया जा चुका है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments