अल्मोड़ा। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने कल रविवार को बिकने वाली फल—सब्जी की रेट लिस्ट जारी की है। आपको बता दें कि सब्जियों के दाम में कोई बहुत बड़ा अंतर तो नही, लेकिन आलू, प्याज, टमाटर, गोभी, मटर, बैंगन, खीरा जैसी सब्जी—सलाद की कीमत 25 से 35 प्रति किग्रा हैं। अतएव आम उपभोक्ताओं के लिए खरीदने योग्य हैं। इसके इतर भिंडी 70 से 80 रूपये किलो रहेगी। वहीं लहूसुन—अदरख की कीमत तो ऊपर ही रहती है, लेकिन यह अति आवश्यकीय सब्जियों में नही है। सेब—अनार तो रोज ही पहुंच से बाहर हैं। नीचे देखिये कल 19 अप्रैल के लिए निर्धारित फल—सब्जियों की रेट लिस्ट
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।